फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: सड़क हादसे में जान गवाने वाले पुलिस आरक्षक पंचतत्व में विलीन, पुलिस ने दी सलामी

Sat, 01 Mar 2025 08:13 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सतना पुलिस में पदस्थ मैहर निवासी पुलिस आरक्षक की शनिवार रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बरौंधा पुलिस ने रविवार को गृह क्षेत्र मैहर में दिवंगत साथी को पूरे सम्मान के साथ विदाई दी। जानकारी के अनुसार, सतना जिले के बरौंधा थाना में पदस्थ आरक्षक अनुज सिंह की शनिवार रात सतना-उचेहरा रोड पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रात करीब 10 बजे गुड़ुहा पुल के पास हुआ, जिसमें उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
 
रविवार सुबह दिवंगत आरक्षक का पार्थिव शरीर उनके गृह नगर मैहर लाया गया। बरौंधा पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पार्थिव शरीर पर तिरंगा चढ़ाया गया, और पुलिस जवानों ने सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नम आंखों से अपने साथी को अंतिम विदाई दी।

परिवार को मिली थी अनुकंपा नियुक्ति
गौरतलब है कि स्वर्गीय अनुज सिंह के पिता भी पुलिस विभाग में सेवा दे रहे थे। उनके दुखद निधन के बाद अनुज को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। लेकिन शनिवार रात हुए हादसे में उनकी भी असमय मृत्यु हो गई। रविवार को पुलिस विभाग ने राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें