फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्दन बांध उफान पर: 451 मीटर क्रस्ट लेवल पार, सागर-धामोनी समेत तीन मार्ग बंद; गांवों में घुसा पानी

Sun, 23 Aug 2026 09:33 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

जिले में जारी मूसलाधार बारिश के चलते बंडा वृहद सिंचाई परियोजना के तहत निर्मित उल्दन बांध का जलस्तर क्रस्ट लेवल 451 मीटर के पार पहुंच गया है। बांध ओवरफ्लो होने और कैचमेंट एरिया से आ रहे भारी पानी के कारण आसपास के निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है।

तीन प्रमुख सड़कें बंद, पुलों पर पहरा
बांध का पानी अचानक बढ़ने से सागर-धामोनी मार्ग पर स्थित ग्राम बहरोल का पुल पूरी तरह डूब गया है, जिसके बाद इस रूट पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इस मार्ग के बंद हो जाने से सागर से महरौनी-टीकमगढ़-मड़ावरा जाने के लिए सागर बांदरी बरोदिया NH 44 से होकर जाना पड़ेगा। वहीं बांदरी और नीमोन-पिपरिया इल्लाई मार्ग के पुल पहले ही जलमग्न थे। तीनों प्रमुख रास्ते बंद होने से क्षेत्र का संपर्क कट गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने प्रभावित पुलों पर सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए हैं। लेकिन फिर भी लोग जान जोखिम में डालकर बहरोल के पास बने धसान नदी के पुल को अपने वाहनो से पार कर रहे है जिससे किसी भी किस्म की दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। 

ये भी पढ़ें- प्रेमी बना जल्लाद: प्रेमिका को पाने की ये कैसी जिद; दो बच्चों का किया अपहरण, फिर मारकर कुएं में फेंक दिए शव

ग्रामीण इलाकों में फैला पानी
उल्दन बांध के आसपास के दर्जनों गांवों और संपर्क मार्गों पर पानी भर गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने ग्रामीणों को उफनते नालों, जलमग्न पुलियाओं और डूब वाले रास्तों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। बंडा-बांदरी मार्ग बंद होने के कारण यात्रियों व वाहन चालकों के लिए दो वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं जिनसे होकर वह अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें