फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: वैलेंटाइन डे से पहले शिवसेना का विरोध, लट्ठ पूजन के बाद प्रेमी जोड़ों को दी चेतावनी

Wed, 12 Feb 2025 07:39 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

वैलेंटाइन डे से पहले देश के कई हिस्सों में विरोध के सुर तेज हो गए हैं। मध्यप्रदेश के सागर जिले में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने खुलेआम वैलेंटाइन डे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने लट्ठ पूजन कर प्रेमी जोड़ों को सख्त चेतावनी दी है। शिव सैनिकों का कहना है कि अगर पार्क, होटल या रेस्टोरेंट में प्रेमी जोड़े नजर आए तो उन्हें सबक सिखाया जाएगा।

मध्यप्रदेश के सागर जिले में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे का विरोध करने के लिए लट्ठ पूजन किया है। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और विधिवत मंत्रोच्चार के बीच लाठियों को सरसों का तेल पिलाया गया। शिव सैनिकों ने कहा कि वैलेंटाइन डे हमारी भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है। कुछ लोग पाश्चात्य सभ्यता से भ्रमित होकर इस दिन अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे हैं। इसलिए हमने संकल्प लिया है कि ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाएगा।

शिवसेना ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भी सख्त चेतावनी दी है कि वे प्रेमी जोड़ों को प्रवेश न दें। संगठन ने कहा कि अगर कहीं भी प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले तो उनकी वहीं शादी करवा दी जाएगी।

जहां मिलेंगे बिट्टू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना
हर साल देश के कई हिस्सों में वैलेंटाइन डे का विरोध होता है। कई जगह पार्क और सार्वजनिक स्थानों पर प्रेमी जोड़ों के साथ बदसलूकी की घटनाएं भी सामने आती हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस विरोध पर क्या रुख अपनाता है और प्रेमी जोड़े सुरक्षित रह पाते हैं या नहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें