फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: सागर में बारिश की फुहारों के बीच मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मंत्री गोविंद सिंह ने फहराया तिरंगा

Sat, 15 Aug 2026 05:54 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार को रिमझिम बारिश के बीच 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह पीटीसी ग्राउंड में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली और विभिन्न टुकड़ियों का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का सीधा प्रसारण किया गया। बधाई संदेश के वाचन के बाद जवानों ने हर्ष फायर किया। विभिन्न प्लाटूनों ने अनुशासित कदमताल के साथ आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान
समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और लोक सेनानियों को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

पढे़ं: 15 अगस्त पर दिखा दी गांव की बदहाल तस्वीर, ऐसे स्कूल पहुंचे नौनिहाल

सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में भी हुआ ध्वजारोहण
जिला स्तरीय समारोह के अलावा जिलेभर के शासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कलेक्टर परिसर में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जबकि एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने झंडावंदन किया। शहर के स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों में देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बारिश के बावजूद लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह नजर आया। शहर में दिनभर देशभक्ति के गीत गूंजते रहे और जगह-जगह तिरंगा शान से लहराता दिखाई दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें