फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar Fire Video: जब नेशनल हाइवे पर आलू से भरे ट्रक में लगी आग, ट्रैफिक डायवर्ट किया गया

Wed, 09 Apr 2025 07:02 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

मध्यप्रदेश में सागर जिले से गुजरने वाले नेशनल हाइवे क्रमांक-44 पर मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब सुरखी थाना क्षेत्र अंतर्गत हाइवे से गुजर रहे एक चलते ट्रक में आग लग गई। वाहन में आग लगने का अहसास होते ही ड्राइवर ने ट्रक को खड़ा कर नीचे उतरकर देखा तो ट्रक से लपटें उठने लगी और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया।

मामले की सूचना सुरखी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवे पर वाहनों की आवाजाही रोकी गई। इसकी सूचना फायर फाइटर को दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आगजनी में ट्रक के आगे का हिस्सा जल गया है।

यह भी पढ़ें: जब पानी की तलाश में जंगल में भटकने लगा बाघ, फिर जो हुआ...देखें वीडियो 

आलू से भरा हुआ यह ट्रक सागर से नरसिंहपुर की ओर जा रहा था। तभी नेशनल हाइवे-44 पर सुरखी के पास अचानक से ट्रक के केबिन से धुआं निकलने लगा। ड्राइवर कुछ समझ पाता, इससे पहले ही लपटें उठने लगी थी।

यह भी पढ़ें: 10 हजार रिश्वत लेते हुए कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा, इसलिए मांगा था घूस

ट्रैफिक डायवर्ट किया
घटना की सूचना पर सुरखी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाइवे पर वाहनों की आवाजाही रोकी। एक साइड से वाहनों को निकाला गया। फायर फाइटर गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आगजनी में ट्रक की केबिन और आगे का हिस्सा जल गया है। ट्रक में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल, फायर बिग्रेड द्वारा आग बुझा ली गई है। इसके बाद पुलिस द्वारा हाइवे पर वाहनों का संचालन दोनों लाइन में शुरू करा दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें