फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: मक्का फसल की थ्रेसर करते समय ट्रैक्टर और मशीन में लगी आग,बाल बाल बचे किसान

Mon, 10 Nov 2025 06:25 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला सागर

सागर के जेरा गांव में मक्का फसल की थ्रेसर करते समय एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, मक्का फसल की थ्रेसर करते समय ट्रैक्टर और थ्रेसर मशीन अचानक आग लग गई ,तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पास की फसल भी जल गई। ट्रैक्टर ड्राइवर और किसान समय रहते अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन आग बुझाने उन्हें किसी भी तरह का प्रयास करने का समय नहीं मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलकर खाक हुई ट्रैक्टर और मल्टी थ्रेसर मशीन परसिया गांव के रामचरण ठाकुर की हैं। रामचरण किराए पर जेरा गांव के किसान काशीराम लोधी की मक्का फसल की थ्रेसर करने गए थे। बताया गया है कि ट्रैक्टर के फैन बेल्ट के गर्म होने से आग लगी और नीचे पड़ी फसल में फैल गई। तेज हवा के चलते आग ने तेजी से फैलाव लिया और थ्रेसर मशीन तक पहुंच गई।
ये भी पढ़े-खड़े ट्रॉले से टकराई बाइक, दो भाइयों की मौत, तेरहवीं कार्यक्रम से लौटकर घर जाते समय हुआ हादसा

रामचरण ठाकुर ने ट्रैक्टर को अलग करने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता और पास की फसल में फैलने के कारण यह संभव नहीं हो सका। इससे ट्रैक्टर और मल्टी थ्रेसर मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। रामचरण के अनुसार इस आगजनी में लगभग 10 लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें