फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: रीवा में कलश यात्रा के दौरान हर्ष फायरिंग, युवक को लगी गोली हालत गंभीर; इलाके में तनाव का माहौल

Fri, 20 Mar 2026 12:17 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

रीवा जिले में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, रीवा जिले के सामान थाना क्षेत्र में चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी। यात्रा पचमाठा आश्रम तक पहुंची और वापस लौटते समय गुलाब नगर के पास अचानक हर्ष फायरिंग शुरू हो गई। इसी दौरान पवन सिंह नामक युवक गोली लगने से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि घायल युवक फोटो और वीडियो शूटिंग का कार्य करता है और घटना के दौरान वह कवरेज कर रहा था। खास बात यह है कि पूरी घटना कैमरे में भी कैद हो गई है, जो जांच में अहम साक्ष्य साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें- MP News: मध्यप्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियां शुरू, राज्य वित्त आयोग का गठन, जयपाल सिंह पवैया बने अध्यक्ष

घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल रीवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही सामान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किसने की और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन इस घटना ने धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें