फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: रतलाम में हथियारों की दुकान में विस्फोट, आग लगने से दुकानदार सहित तीन झुलसे

Mon, 26 Jan 2026 08:14 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

माणकचौक थाना क्षेत्र के चांदनीचौक-लक्कड़पीठा रोड पर स्थित हथियारों की दुकान में विस्फोट हो गया और आग लग गई। दुकान में रखे कारतूसों से विस्फोट होना माना जा रहा है। हादसे में दुकानदार व वेल्डर सहित तीन व्यक्त गंभीर रूप से झुलस गए। विस्फोट होने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक रूप से माना जा रहा है कि वेल्डिंग करने के दौरान उड़ी चिंगारी दुकान में रखे कारतूसों के बक्सों में गिर गई और विस्फोट हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार चांदनीचौक कार्नर पर लक्कड़पीठा रोड पर हाजी मुल्ला अब्दुल कादर मुल्ला यूसुफ अली आर्म्स एंड एमुनेशन नाम से बंदूक, कारतूस आदि बेचने की दुकान है। सोमवार शाम करीब चार बजे वेल्डर 35 वर्षीय शेख रफीक उद्दीन पिता सलमीउद्दीन निवासी बाईजी का वास दुकान के शटर में  वेल्डिंग का कार्य कर रहा था। उसका साथी 32 वर्षीय नाजिम पिता एङमद हुसैन निवासी अर्जुन नगर पास में खड़ा हुआ था तथा उसके पास ही दुकान के अंदर दुकान संचालक 58 वर्षीय यूसुफ अली पिता इशाक अली बोहरा निवासी सुनार बावड़ी बैठे हुए थे। तभी वेल्डिंग करते समय चिंगारी उड़ी और विस्फोट होने के साथ दुकान में आग लग गई। इससे दुकानदार यूसुफ अली, वेल्डरकर शेख रफीउद्दीन व उसका साथी नाजिम को भागने का मौका भी नहीं मिला और वे झुलस गए। वहीं दुकान में रखे बक्सों व फर्नीचर आदि में आग लगने से लपटें निकलने लगी और आसमान की तरफ धुआं ही धुआं हो गया। दुकान, वेल्डर व उसका साथी जैसे-तैसे बाहर निकलने और बचाओ-बचाओ… चिल्लाने लगे। नाजिम को तो झुलसने से शरीर में इतनी जलन हो रही थी कि वह सड़क पर इधर-उधर भागते हुए चिल्लाता रहा। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाने का प्रयास करने लगे और नगर निगम के फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दमकल लेकर मौके पर पहुंचे तथा आग को पूरी तरह बुझाया।

ये भी पढ़ें- सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले विजय शाह के ध्वज फहराने पर क्यों मचा बवाल? कांग्रेस इस बात से है खफा

अनेक कारतूसों के खाली खोखे मिले
सूचना मिलने पर एएसपी (रतलाम शहर) राकेश खाखा, एफएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, माणकचौक थाना प्रभारी पीआर डावरे, माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव और अन्य पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एफएसएल व पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की। इसी बीच महापौर प्रहलाद पटेल भी वहां पहुंचे तथा घटना के बारे में जानकारी ली। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार दुकान में रखे कारतूस से अनेक खाली खोखे मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि कारतूसों के आग पकड़ने से विस्फोट हुआ होगा। 

जांच की जा रही है
दुकानदार यूसुफ अली ने बताया कि दुकान के शटर में वेल्डिंग का कार्य कराया जा रहा था। तभी चिंगरी उड़ने से आग लग गई। एएसपी (रतलाम शहर) राकेश खाखा ने बताया कि हथियारों की लायसेंसी दुकान में विस्फोट होने व आग लगने की बात सामने आई है। दुकान में कारतूस के खाली खोखे दिखाई दे रहे हैं। कारतूस की वजह से विस्फोट हुआ या अन्य कारण से, यह जांच का विषय है। फिलहाल एफएसएल टीम जांच कर रही है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें