फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: राजगढ़ में सिविल अस्पताल बना अखाड़ा, जमकर चले लाठी डंडे; देखें वीडियो

Sun, 18 Aug 2024 09:04 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

राजगढ़ जिले के ब्यावरा सिविल अस्पताल में शनिवार की देर रात जमकर लाठी और डंडे का इस्तेमाल किया गया। वहीं पुलिस दोनों पक्षों को अलग करने की बजाय पीछे पीछे उनका वीडियो बनाती हुई नजर आई। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है और आमजन अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक ब्यावरा शहर में सब्जी का ठेला लगाने वाली दो महिलाएं आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गई और एक दूसरे की शिकायत लेकर देहात थाने पहुंच गई, जिस पर पुलिस का एक जवान दोनों महिलाओं को लेकर मेडिकल कराने के लिए ब्यावरा के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के अन्य लोग भी पहुंच गए। जहां उनके बीच कहासुनी हुई और बातों से शुरू हुआ विवाद लाठी डंडे तक जा पहुंचा। वहीं मौजूद पुलिसकर्मी भी वीडियो बनाता हुआ नजर आया। जिसके वीडियो अस्पताल में मौजूद लोगों ने बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

उक्त मामले में ब्यावरा देहात थाना प्रभारी गोविंद मीना का कहना है कि दो महिलाओं के बीच विवाद हुआ था, जिनका मेडिकल कराने के लिए पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची थी। जहां दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए और उनके बीच फिर से विवाद हो गया. इस मामले में प्री एमएलसी कराई गई है, यदि शिकायत आयेगी तो कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें