फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रायसेन में जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी बोले- कुंभ में जरूर जाएं सभी हिंदू

Mon, 13 Jan 2025 09:40 PM IST
रायसेन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

रायसेन नगर में रामकथा का पाठ करने आए श्री मानस पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामललाचार्य जी महाराज ने प्रयागराज कुंभ में सभी हिंदुओं से जाने की अपील कर उन्हें आमंत्रित किया है। उन्होंने कुंभ का महत्व विस्तार से बताया और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि कुंभ में गैर हिंदुओं के प्रतिबंध का उद्देश्य मुख्यता सुरक्षा व्यवस्था बनाना है। क्योंकि देखा जाता है गैर हिंदू अपने धार्मिक आयोजनों में अन्य धर्म के लोगों का प्रवेश वर्जित रखते हैं। इसलिए सीएम योगी ने भी यह व्यवस्था बनाई है।

उन्होंने बताया कि 144 साल में बाद इस कुंभ का खास संयोग बना है। यह पूरे विश्व में हिंदुओं का सबसे बड़ा मेला है। यहां आकर आपके मन की नकारात्मकता संतों के दर्शन करने और गंगा में डूबकी लगाकर स्नान करने से दूर हो जाती है। इसलिए हमें अपने बच्चों को भी जरूर कुम्भ स्नान के लिए लेकर जाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज कुंभ में मानसपीठ द्वारा 18 जनवरी से दो फरवरी तक श्रीरामानन्दाचार्य मानसपीठ खालसा के मुक्ति मार्ग मेन रोड, गाटा बेड़ी माधव मार्ग सेक्टर 16, प्रयागराज में श्री राम महायज्ञ एवं श्री मद् भागवत महापुराण का भव्य आयोजन रखा गया है, जिसमें शामिल होकर सभी धर्म लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें