लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी फिर मध्य प्रदेश पहुंच रहे हैं। राहुल 2 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर राज्य में प्रवेश करेंगे। मध्यप्रदेश में यह यात्रा पांच दिन रहेगी। मुरैना से शुरू होकर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन होते हुए रतलाम के बाद राजस्थान में फिर प्रवेश करेगी।