फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News: शासकीय हाई स्कूल में छात्राओं से अभद्रता, बोलीं- गलत ढंग से छूते हैं गणित के अध्यापक; नोटिस जारी

Sat, 13 Dec 2025 03:22 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

पन्ना जिले के ग्राम जिगदाहा में संचालित शासकीय हाई स्कूल में माहौल बिगड़ने का मामला सामने आया। यहां आठवीं कक्षा की लड़कियों शिक्षक पर उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। मामला यहां के शासकीय विद्यालय में गणित विषय के शिक्षक संतोष वर्मा से जुड़ा है। करीब छह से अधिक छात्राओं को शिक्षक पर आरोप लगाए हैं, जिससे कि अब सनसनी फैल गई है।

हमारे समाज में समाज में घर के बाद यदि बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित जगह होती है तो वह उनका विद्यालय होता है। ग्रामीण अंचलों में शासकीय विद्यालय ही शिक्षा के लिए एकमात्र साधन है। शासन से आने वाली तमाम सुविधाओं का यदि सदुपयोग किया जाए तो शासकीय विद्यालयों से बेहतर आज कोई विद्यालय दिखाई नहीं देते हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय में कुल 209 छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें से 106 बालक और 103 बालिकाएं शामिल हैं। प्राचार्य मांझी ने बताया कि एक नवंबर 2025 से शिक्षक संतोष वर्मा बिना किसी सूचना के विद्यालय से गायब हैं। अस्वस्थता का प्रमाण पत्र उन्होंने डाक से भेजा है, जो शासकीय नियमों के अनुसार वैध नहीं है।

ये भी पढ़ें- वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध फर्नीचर फैक्ट्री का भंडाफोड़, नीलगिरी लकड़ी से भरा पिकअप जब्त

विद्यालय के प्राचार्य के बताए अनुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी इस मामले की जांच करने के लिए आए थे। ऐसे संवेदनशील मामले में जांच दल में किसी महिला शिक्षक को नहीं भेजा गया। महिला शिक्षक को न भेजा जाना शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही और असंवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है।

इस गंभीर मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश खरे से बात की तो उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया था। BEO की जांच में कुछ तथ्यों को स्पष्ट नहीं किया गया है। प्राथमिक जांच की जा चुकी है। यह गंभीर मामला है। तीन सदस्यीय दल (इसमें महिला प्राचार्य शामिल हैं) अगले दो दिनों में पूरी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शिक्षक संतोष वर्मा का वेतन रोक कर नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें