पन्ना जिले में एक युवक की नाक काटने का मामला सामने आया है। घटना होली के त्योहार के दौरान ग्राम सरकोहा गांव की है। जहां शराब के नशे में धुत दो युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी नाक काट दी।
घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक होने की वजह से उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया है। वहीं, घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें: मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दर्जन भर लोग लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
बताया जा रहा है कि गांव में ही 35 वर्षीय गोविंद कुशवाहा दो युवकों ठाकुरदीन एवं सुरेंद्र के साथ शराब पी रहा था, जिसके चलते तीनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने धारदार हथियार से पीड़ित पर हमला कर दिया और पीड़ित की नाक बुरी तरह से काट दी। किसी तरह आसपास के लोगों ने मामले को शांत करवाया और पीड़ित को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने की वजह से उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया है।
वहीं, जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक गुप्ता ने बताया कि छुरा युवक की नाक में काफी अंदर तक लग गया है, जिस कारण उसकी नाक और होंठ भी कट गए हैं। फिलहाल, प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें: तीन शावकों के साथ गर्मी से राहत पाने नदी किनारे अटखेलियां करते दिखी बाघिन, रोमांचित हुए पर्यटक