फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नीमच में रेल हादसा, दो इंजन आपस में भिड़े एक पहले से था खड़ा, दूसरा आकर टकराया चार लोग घायल

Mon, 08 Dec 2025 04:20 PM IST
नीमच ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नीमच

मध्य प्रदेश के नीमच में सोमवार दोपहर सुबह करीब 11.30 बजे एक रेल हादसा हुआ है। रेलवे फाटक हिंगोरिया क्रमांक दो पर पहले से एक इंजन खड़ा हुआ था, उसी दौरान आगे से एक और इंजन आकर टकराया। हादसा इतना भीषण था कि इंजन के दोनों इंजनों के आगे के हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

नीमच के नजदीक हिंगोरिया फाटक क्रमांक 2 पर रेल दोहरीकरण का काम चल रहा है।  सुबह एक गंभीर हादसा हो गया। यह रेल हादसा आपस में समन्वय नहीं होने के कारण होना बताया जा रहा है। जब ट्रेक पर पहले से एक इंजन खड़ा था तो दूसरे के हरी झंडी स्टेशन से क्यों दी गई।

रेलवे विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे है। वहीं इस घटना को दबाने की कोशिश भी की जा रही है। हिंगोरिया फाटक के पास दो ट्रेन इंजनों के आमने-सामने टकरा जाने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में लगभग 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- Indore News: कलेक्ट्रेट पर भिड़े पुलिस और कांग्रेसी, पानी की बौछारों से कार्यकर्ताओं को हटाया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचकर कर घटना का कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं> घटना के कारण ट्रैक पर आवागमन प्रभावित हो गया, जिसे बहाल करने के प्रयास जारी हैं। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

रेलवे फाटक हिंगोरिया पर एक रेल इंजन पहले से खड़ा हुआ था, तभी मंदसौर की तरफ से एक इंजन आकर टकराया। खड़े हुए इंजन में 4 व्यक्ति बैठे थे, 3- 4 नजदीक ही खड़े थे, जो खड़े थे, वे बच गए। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें