फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snake Video : ऑपरेशन थिएटर में कुंडी मारकर बैठा था सांप, स्टॉफ व डॉक्टर्स की फूली सांसें; दो घंटे तक रही दहशत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Updated Fri, 10 Oct 2025 04:21 PM IST

नीमच जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड में स्थित ऑपरेशन थिएटर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्टाफ नर्स ने जैसे ही ओटी का दरवाजा खोला, अंदर एक सांप कुंडली मारकर बैठा हुआ था। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा गया, तब जाकर स्टाफ और डॉक्टरों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गायनिक वार्ड की नर्स ने जैसे ही लाइट का बटन दबाया, ओटी के पलंग पर सांप दिखाई दिया। नर्स ने तुरंत डॉक्टरों को सूचना दी। इसके बाद बघाना निवासी सर्पमित्र रज्जाक चाचा को बुलाया गया। रज्जाक चाचा ने करीब दो घंटे की मेहनत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

ये भी पढ़ें- Gwalior News: गोलियां बरसाकर किडनैप की गई गर्भवती महिला को जंगल में छोड़ा, रिश्ता तोड़ने से नाराज था बदमाश

जिला अस्पताल में इस तरह की यह पहली घटना बताई जा रही है। सांप दिखाई देने के बाद अस्पताल में करीब दो घंटे तक दहशत का माहौल बना रहा। प्रसूति वार्ड में उस समय 40 से 50 मरीज भर्ती थीं। गनीमत रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सर्पमित्र रज्जाक चाचा ने बताया कि सांप की लंबाई करीब पांच फीट थी और यह प्रजाति आसपास के जंगलों में पाई जाती है। उन्होंने बताया कि अगर इसे छेड़ा जाए तो यह तुरंत हमला कर देता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें