फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neemuch News: सांवरियाजी दर्शन कर लौट रहे भक्तों की कार ट्रक में जा घुसी, तीन की मौके पर मौत, चौथा घायल

Fri, 26 Dec 2025 04:17 PM IST
नीमच ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

मध्यप्रदेश और राजस्थान बॉर्डर पर स्थित नयागांव के पास गुरुवार रात करीब दो बजे दर्दनाक हादसा हुआ। मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के चार भक्त कार से सावंरियाजी के दर्शन कर लौट रहे थे, इसमें से तीन की अकाल मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ निवासी चारों दोस्त सांवलिया सेठ के दर्शन कर आई-20 कार से लौट रहे थे। नयागांव बैरियर और फाटक के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रक (ट्रॉले) के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों की पहचान मल्हारगढ़ निवासी युवा व्यवसायी पिंकेश मांदलिया, उनके साथी भारत मोरी (डांगी) और लसूड़िया कदमाला निवासी गोवर्धन लसूड़िया के रूप में हुई है, वहीं भैंसाखेड़ा निवासी राय सिंह पिता गोरा कछावा गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- इंदौर में युवक की तीन नाबालिगों ने कर दी हत्या, बचाने आए दोस्त को भी किया घायल

आखिरी सेल्फी वायरल
सांवलिया सेठ मंदिर में ली गई यह सेल्फी पिंकेश और गोवर्धन के लिए आखिरी साबित हुई। मंदसौर जिले के मल्हारगढ और लसुडिया कदमाला गांव में मौत से मातम पसरा हुआ है। हर किसी की आंखें नम हैं। नीमच के जिला अस्पताल में पीएम के बाद तीनों शव को परिजनों को सौंप दिया है।

अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन से जुड़े थे पिंकेश
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पिंकेश मांदलिया अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के सक्रिय सदस्य थे। उनके निधन से मल्हारगढ़ नगर के व्यापारिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए।
  हादसे के बाद कार की हालत  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें