फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Report : स्कूल बंद, ट्रेनें लेट..मध्य प्रदेश में कोहरा-शीतलहर ने बरपाया कहर

मध्यप्रदेश इन दिनों भीषण ठंड और घने कोहरे की गिरफ्त में है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सुबह होते ही कोहरे की मोटी परत छा जा रही है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। कई जगहों पर 20 मीटर दूर तक देख पाना भी मुश्किल हो रहा है। कोहरे के साथ चल रही शीतलहर ने आम जनजीवन की रफ्तार थाम दी है।ठंड का असर तापमान में साफ नजर आ रहा है। शहडोल जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि दतिया में पारा 4.4 डिग्री तक पहुंच गया। राजगढ़ और खजुराहो में 5.4 डिग्री, मुरैना और मलाजखंड में 5.5 डिग्री, उमरिया में 5.7 डिग्री और मंडला व पचमढ़ी में 5.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पहाड़ी और वन क्षेत्रों में सर्द हवाओं के कारण ठंड का असर और ज्यादा महसूस किया जा रहा है। राजधानी भोपाल समेत बड़े शहर भी ठिठुरते रहे। भोपाल में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री, ग्वालियर में 6.4 डिग्री, इंदौर में 8.6 डिग्री, उज्जैन में 9.5 डिग्री और जबलपुर में 9 डिग्री दर्ज किया गया...  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें