फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News : सचिन बनकर हिंदू युवती को फंसाया, रेप के बाद वीडियो बनाए और फिर...

Video Desk Amar Ujala Updated Sat, 04 Oct 2025 04:59 PM IST

इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 26 वर्षीय युवती की शिकायत पर भोपाल निवासी शाद सिद्दीकी पुत्र खालिद सिद्दीकी के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि युवक ने अपना नाम बदलकर खुद को सचिन बताया और इसी पहचान के सहारे पीड़िता से दोस्ती कर उसका विश्वास जीता।

पीड़िता के मुताबिक, दो साल पहले युवक ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा देकर संपर्क साधा था। धीरे-धीरे उनकी जान-पहचान गहरी हुई और फिर आरोपी ने संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। इस दौरान वह लगातार दैहिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने इस दौरान कई आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए, जिन्हें वह ब्लैकमेलिंग के तौर पर इस्तेमाल करता रहा।

शिकायत में युवती ने यह भी कहा है कि आरोपी शाद सिद्दीकी ने न केवल उसका शारीरिक शोषण किया, बल्कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। इतना ही नहीं, बातचीत के दौरान उसने कई बार जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोपी की असलियत जब युवती के सामने आई तो उसने तुरंत पुलिस की मदद ली।

विजयनगर थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी शाद सिद्दीकी के खिलाफ रेप, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और जातिसूचक शब्द बोलने जैसी गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं... 

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें