मध्य प्रदेश में चुनावी साल में नेताओं के दलबदल का दौर भी लगातार जारी है। एमपी में अब तक बीजेपी के कई नेता कांग्रेस में शामिल हो चुके है, जिसको लेकर अब कहा जा रहा है कि, क्या आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को कोई बड़ा झटका लगने वाला है? ऐसा हम इसलिए कह रहे है, क्योंकि, अभी हाल ही में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक और शिवपुरी के भाजपा प्रदेश कार्यकारणी नेता बैजनाथ सिंह यादव अपने समर्थकों के साथ बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। बता दें कि, बैजनाथ सिंह यादव पहले कांग्रेस में ही थे। वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर साल 2020 में भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन अब बैजनाथ यादव का सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी से मोहभंग हो गया और उन्होंने फिर से कांग्रेस में वापसी कर ली। बैजनाथ सिंह यादव के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी के एक दिग्गज नेता बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि, सभी सिंधिया समर्थक विधायक फिर से कांग्रेस में वापसी करेंगे और सिंधिया अकेल रह जाएंगे। तो ऐसे में आइए अब हम आपको बताते है, कौन है वो कांग्रेस नेता जिन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले इतना बढ़ा दावा कर दिया है, जिससे सिंधिया और उनके समर्थकों की आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ सकती है।