फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Omkareshwar: ओंकारेश्वर में गणपति विसर्जन में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 10 गंभीर घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर/खंडवा Updated Fri, 05 Sep 2025 04:56 PM IST

तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में गणपति विसर्जन के दौरान शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। नवीन बस स्टैंड से आदिगुरु शंकराचार्य मूर्ति स्थल मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 15 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दर्जनों महिला पुरुष बच्चों को चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप में 30 से 40 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें बच्चे, महिलाएं और युवक शामिल थे। ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के लिए वहां हवाई घाट के पास खड़ी चढ़ाई उतर रहा था। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और पिकअप पलट गई। गनीमत रही कि वाहन नीचे खाई में नहीं गिरा, नहीं तो कई लोगों की जान जा सकती थी लेकिन गाड़ी पलटी खाने के बाद उसमें सवार लोगों को काफी चोटें आई है। 

हादसे की सूचना मिलते ही पास ही स्थित नर्मदा किनारे अभय घाट पर ओंकारेश्वर में अंतिम संस्कार के दौरान लोग एकत्रित थे, जैसे ही खबर लगी बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। 

मौके पर तहसीलदार उदय मंडलोई, मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी तथा विश्व हिंदू परिषद के महेश राठौर, नीरज वर्मा और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल ओंकारेश्वर पहुंचाया। यहां डॉ. रवि वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को तीन एंबुलेंस से खंडवा जिला अस्पताल रेफर किया। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें