फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: सावन के दूसरे सोमवार पर ओंकारेश्वर में हादसा, स्नान कर रहे दो श्रद्धालु डूबे, एक को बचाया

Mon, 21 Jul 2025 08:20 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में सावन के दूसरे सोमवार पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। नर्मदा नदी में स्नान के दौरान दो श्रद्धालु गहरे पानी में डूबने लगे, जिनमें से एक को समय रहते बचा लिया गया, जबकि दूसरे युवक की डूबने से मौत हो गई।

घटना ओंकारेश्वर के गौमुख घाट की है, जहां नीमच (मप्र) और चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) से आए दो श्रद्धालु स्नान कर रहे थे। नहाते समय वे नदी के गहरे हिस्से में चले गए और डूबने लगे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तैनात एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। टीम ने राजस्थान निवासी विशाल मदनलाल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन नीमच निवासी पंकज रैगड़ को नहीं बचाया जा सका। कुछ देर बाद उसका शव नदी से बाहर निकाला गया। 

ये भी पढ़ें: 'कुछ नेता कहते हैं मैं लाया, उन्हें मैं से फुर्सत नहीं', बिना नाम लिए तोमर का सिंधिया पर हमला; वीडियो

होमगार्ड के जिला कमांडेंट आशीष कुशवाहा के अनुसार, सावन सोमवार के कारण घाटों पर भारी भीड़ रहती है। घाट किनारे ही पानी गहरा हो जाता है। प्रशासन द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्रों में स्नान न करने की लगातार चेतावनी दी जा रही है। मध्यप्रदेश पुलिस, होमगार्ड और एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं, जो समय-समय पर व्हिसल बजाकर लोगों को सतर्क करती हैं, लेकिन कई श्रद्धालु चेतावनी को नजरअंदाज कर गहरे पानी में उतर जाते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला जांच में ले लिया है। प्रशासन श्रद्धालुओं से अपील कर रहा है कि वे केवल निर्धारित सुरक्षित क्षेत्रों पर ही स्नान करें और निर्देशों का पालन करें।

ये भी पढ़ें: महिला पर आया तांत्रिक का दिल, बनाना चाहता था संबंध, मना किया तो दुष्कर्म कर ऐसे ली जान; पूरी कहानी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें