फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: मंत्री लोधी बोले-दतिया में प्रचंड मतों से जीतेगी BJP, जनता समझ चुकी कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं

Thu, 16 Jul 2026 04:03 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्य प्रदेश में इस समय दतिया उपचुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल जारी है। इसी बीच खंडवा पहुंचे धर्मस्व एवं पर्यटन संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी से जब नरोत्तम मिश्रा और दतिया उपचुनाव को लेकर सवाल किए गए, तब उनका साफ कहना था कि दतिया में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड मतों से जीत हासिल करेगी। इसके साथ ही उन्होंने नरोत्तम मिश्रा को पार्टी का एक अच्छा कार्यकर्ता बताया। उनके अनुसार किसी भी अच्छे कार्यकर्ता की पहचान होती है कि वह पार्टी के दिशा निर्देश पर काम करता है, और नरोत्तम मिश्रा भी उसी तरह पार्टी के निर्देश पर काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- दतिया उपचुनाव: जातीय समीकरण साधने भाजपा उतारेगी दिग्गज, हर समाज के लिए अलग चुनावी प्लान

इधर मीडिया से चर्चा के दौरान दतिया उपचुनाव से जुड़े सवालों पर बोलते हुए मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि कमल तो हमेशा से खिलता रहा है और आगे भी खिलता रहेगा। अब तो कांग्रेस का कोई भविष्य भी नहीं है, और यह तो अब आम पब्लिक भी जान चुकी है। तो ऐसे में पब्लिक भी उसी तरफ जाती है, जहां उसका भविष्य होता है। जो हमारी जनहित की योजनाएं चल रही हैं, उनके आधार पर उन्हें लगता है कि हम दतिया में प्रचंड मतों से जीतेंगे। वहीं उनसे जब पूछा गया कि बगैर नरोत्तम मिश्रा के क्या दतिया में कमल खिल सकेगा। तब मंत्री लोधी ने कहा कि भाजपा में पार्टी बड़ी होती है ना कि व्यक्ति विशेष। हमारे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जब सिद्धांत बनाया था, तब उसमें था कि पहले देश उसके बाद पार्टी और उसके बाद व्यक्ति। तो पार्टी बड़ी होती है ना कि उससे जुड़ा कोई व्यक्ति। व्यक्ति को पार्टी में तीसरा स्थान दिया गया है। तो इसको लेकर कहीं कोई संशय नहीं है। नरोत्तम मिश्रा जी अच्छे कार्यकर्ता हैं, और किसी अच्छे कार्यकर्ता का यह गुण होता है कि उसे पार्टी जो निर्देश देती है वह उसे सर आंखों पर लेते हैं और उन्होंने इसे लिया भी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें