खरगोन जिले के कसरावद ब्लॉक स्थित नर्मदा तट पर बसे संत श्री सियाराम बाबा अपने तेली भट्टयाण आश्रम में फिलहाल एकदम स्वस्थ हैं और उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। हालांकि कुछ लोग बगैर जानकारी के उनके स्वस्थ को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाकर शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। इसको लेकर आश्रम के सेवकों ने अफवाहों पर ध्यान न देने का पुनः अनुरोध किया है । वहीं कसरावद एसडीओपी मनोहर सिंह गवली ने भी बाबा के स्वास्थ्य को लेकर रविवार रात्रि 9:20 पर बताया कि बाबा स्वस्थ होकर आश्रम पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
वहीं संत सियाराम बाबा के उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर भट्याण स्थित आश्रम पर रविवार देर रात्रि सुंदरकांड व भजन संध्या भी हुई। हालांकि बाबा का हाल जानने और उनके दर्शन करने रविवार को भी हजारों श्रद्धालु बाबा के आश्रम पहुंचे थे। इधर सोमवार सुबह भी जिला प्रशासन के द्वारा बाबा के स्वास्थ्य को लेकर बताया गया कि संत श्री सियाराम बाबा का स्वास्थ्य ठीक है और उनके आश्रम में ही चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। साथ ही जिला प्रशासन ने भी आम जन से अपील की है कि इससे जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें।
इधर आश्रम के सेवक मुरली मनोहर व विवेक भटोरे ने श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया सियाराम बाबा के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होकर वे आश्रम के कक्ष में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्होंने नर्मदा मैया से प्रार्थना की है कि बाबा श्री को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। ताकि उनका आशीर्वाद सभी भक्तजन पर बना रहें। बता दें कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर इंदौर के डॉक्टरों की टीम सियाराम बाबा के उपचार में लगी है। सीएम यादव ने भी बाबा के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर खरगोन कलेक्टर को हरसंभव स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हुए हैं।
सियाराम बाबा के स्वास्थ्य में लगातार हो रहा सुधार
सियाराम बाबा के स्वास्थ्य में लगातार हो रहा सुधार
सियाराम बाबा के स्वास्थ्य में लगातार हो रहा सुधार