फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल

Wed, 07 Aug 2024 11:25 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के अंतर्गत आने वाले इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। बड़वाह के काटकुट फाटे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों को तुरंत बड़वाह के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां घायल युवक का उपचार चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्ट के लिए मर्चुरी में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार सुबह का है। घटना में मोटरसाइकिल सवार भीम सिंह है की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी राकेश पिता पदम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मूल निवासी भीकनगांव के रहने वाले थे, लेकिन मुकाम इंदौर में काम करते थे। दोनों बाइक से इंदौर से बुरहानपुर की ओर जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की दी है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें