आज श्रावण महीने का अंतिम सोमवार है। ऐसे में भोले बाबा को मनाने शिव मंदिरों में बाबा के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। वहीं इस दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी और मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थनगरी में भगवान ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर महादेव के दर्शन करने पहुंचे। यहां जीतू पटवारी ने बाबा ओमकार के सामने मत्था टेक समाज, प्रदेश और देश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए कामना की।
ये भी पढ़ें- सीएम बोले-आदिवासियों का हक नहीं मारा जाएगा,विक्रम विश्वविद्यालय का नाम बदला
मीडिया से बात करते हुए जीतू पटवारी में बिहार चुनाव को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी की वोट चोरी की बात का समर्थन करते हुए कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इस पर लोगों का विश्वास कायम रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान मुझे भी सद्बुद्धि दे। ताकि मैं भी अपने दायित्व को सही ढंग से निभा पाऊं।
ये भी पढ़ें- मंदाकिनी फिर उफान पर: चित्रकूट में चौथी बार बाढ़, घाट किनारे सौ से अधिक दुकानें डूबीं, अलर्ट जारी
ओंकारेश्वर पहुंचे जीतू पटवारी ने कहा कि मैं भगवान की शरण में व्यक्तिगत रूप से आया हूं। यहां कोई राजनीति की बात नहीं करूंगा, लेकिन उन्होंने बिहार चुनाव के प्रश्न पर जवाब देते हुए राहुल गांधी की वोट चोरी वाली बात दोहराते हुए कहा कि, जिस तरह से पीएम मोदी बिहार में वोटों की चोरी कर रहे हैं। जिसे राहुल गांधी लगातार उठा रहे हैं। वह अपने आप में जग जाहिर है। ऐसा ही महाराष्ट्र में हुआ, ऐसा ही कर्नाटक में और ऐसा ही मध्य प्रदेश में हुआ। तो स्वाभाविक है कि चुनाव व्यवस्था विश्वास का एक द्योतक होती है, जहां भरोसा होता है। वहां कोई भी प्रणाली नहीं चलती। हमारा लोकतंत्र महान है, सबसे बड़ा है। इस पर भरोसा कायम होना चाहिए। इसलिए चाहे वह वोटिंग मशीन हो। चाहे नाम काटने की प्रक्रिया हो। या लिस्ट में सुधार को लेकर मैनिपुलेशन एक तरह से चुनाव आयोग सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। यह सब बातें लोकतंत्र से अविश्वास पैदा करती है। मैं समझता हूं कि, देश के लोकतंत्र को महान और लंबा बनाने के लिए विश्वास जरूरी है।