फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: सोलर प्लांट के सुरक्षाकर्मियों में ड्यूटी लगाने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग, तीन घायल

Wed, 16 Oct 2024 08:29 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

मध्यप्रदेश के खंडवा जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर जावर थाना क्षेत्र के सोलर प्लांट में देर रात सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान प्लांट के ड्यूटी गार्डों बीच लाठी डंडे भी खूब चले। यही नहीं हवाई फायर होने की बात भी सामने आई है। वहीं इस विवाद में घायल एक सुरक्षाकर्मी सहित उसके परिजनों का आरोप है कि उन्हें बंदूक से फायर होने के बाद गोली के छर्रे लगे हैं, जिनसे ही वे घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विवाद के दौरान दो फायर किए गए हैं, जिनमे से एक हवा में और एक जमीन पर फायर हुआ है। इनमें से जमीन पर फायर होने से पत्थर की गिट्टी उड़ कर लगने से कुछ लोग घायल हुए हैं। इस मामले में खंडवा की जवार थाना पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर मामला जांच में लिया है। इधर घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है ।

खंडवा के मसाया सोलर प्लांट में देर रात मामूली विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। इस मामले में बताया जा रहा है कि, फूलगांव के रहने वाले हेमराज और उसके रिश्तेदार अजय और रतन को भी घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल हेमराज ने बताया मैं सोलर प्लांट में गार्ड की नौकरी करता हूं। मैं जब ड्यूटी के लिए प्लांट पर गया था तो 15 मिनट लेट हो गया था। इस बात पर सुपरवाइजर दिनेश राठौर, महेश नायक और गन मेन संत कुमार गाली-गलौज करने लगे। गुस्से में मैंने भी गालियां दे दीं। इसी बात पर राठौर, नायक और उसके साथियों ने लाठियों से मेरे साथ मारपीट कर दी। इसके बाद मैंने अपने परिवार वालों को मदद के लिए बुला लिया। उन्होंने मेरे परिवार पर भी हमला कर दिया। इसमें से संत कुमार ने हवाई फायर किए, जिससे गोली के छर्रे उड़कर अजय के चेहरे और रतन के पैर में लग गए।

जावर थाना टीआई जीपी वर्मा और उनकी टीम ने घटना स्थल और जिला अस्पताल पहुंचकर छानबीन की, और घायलों से पूछताछ की है। इस मामले में पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज दोनों पक्षों की एफआईआर के अनुसार गोली चलने की घटना की तो पुष्टि हो गई, लेकिन गोली के छर्रे की जगह पत्थर की गिट्टी से घायल होना बताया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों ही पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा कर्मियों के बीच हुए विवाद में जमकर चले लाठी और डंडे- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें