फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur : नाबालिग बेटी के साथ मनचले ने की छेड़खानी, महिला ने बस रुकवाकर किया हंगामा,  देखें वीडियो

खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2024 02:27 PM IST

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर नगर के बस स्टैंड पर मंगलवार शाम को एक गंभीर घटना घटी, जब एक महिला की नाबालिग बेटी के साथ बस में यात्रा के दौरान छेड़छाड़ की गई। इस घटना से आक्रोशित महिला ने आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह युवक महिला से हाथापाई कर मौके से फरार हो गया। इस संघर्ष के दौरान महिला के हाथ में चोट लगने के कारण उसकी चूड़ियां टूट गईं। घटना से आहत महिला ने तुरंत बस को रोक दिया और मांग की कि जब तक आरोपी पकड़ा नहीं जाता, बस को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। महिला ने महाराष्ट्र परिवहन की बस (क्रमांक MH 20 BL 3985) के सामने खड़े होकर पुलिस और अन्य लोगों से सहायता की गुहार लगाई। उसने कहा कि आज उसकी बेटी के साथ यह घटना घटी है, और कल किसी और की बेटी के साथ भी ऐसा हो सकता है। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी महिला ने अपनी मांग पर जोर देते हुए कहा कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, बस को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। करीब दो घंटे तक चले इस हंगामे के बाद ही बस को रवाना किया जा सका।   बस स्टैंड पर महिला ने मनचले को गिरफ्तार करने की मांग के साथ हंगामा किया।  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें