फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: खंडवा-भुसावल के बीच दो रेल लाइन और डालने की मंजूरी, एक साथ जुड़ेंगे चार ज्योर्तिलिंग, तीर्थयात्रियों को लाभ

Tue, 26 Nov 2024 10:05 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

देश के इकलौते रेलवे के चार ज़ोन को जोड़ने वाले खंडवा रेलवे स्टेशन पर इस समय खंडवा से भुसावल के बीच केवल रेल की अप और डाउन दो लाइनें ही मौजूद हैं। लेकिन अब इन शहरों के बीच 131 किमी की तीसरी और चौथी रेल लाइन भी बिछाई जाने की घोषणा की गई है। इसको लेकर आर्थिक सोर्स जुटाने के लिए कैबिनेट ने हामी भी भर दी है। वहीं, करीब चार साल में इसे पूरी तरह से डालने का टारगेट तय हुआ है। बताया जा रहा है कि इसमें करीब 3,514 करोड़ रुपये का खर्च आने वाला है, जिसको लेकर केंद्र के संबंधित विभाग ने मंजूरी भी दे दी है।

वहीं, इस नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बताया कि केंद्रीय आर्थिक मामलों की कमेटी की सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें तीन रेल परियोजनाओं को आठ हजार करोड़ की मंजूरी दी गई है। इसमें भुसावल मंडल में खंडवा, बुरहानपुर, भुसावल और जलगांव, मनमाड़ रेलखंडों के 391 किमी पर तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने की मंजूरी मिली है। इसमें बिछाई जा रही 131 किमी की रेल लाइन से खंडवा को भी फायदा होगा।

सांसद पाटिल ने बताया कि यह एक बड़ी योजना पीएम मोदी ने निमाड़ क्षेत्र को दी है। रेल समिति के पूर्व सदस्य सुनील जैन और मनोज सोनी ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने इसको लेकर प्रधानमंत्री का आभार माना है। कैबिनेट ने भारतीय रेलवे में तीन मल्टी ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे कनेक्टिविटी प्रदान करने, यात्रा को आसान बनाने, लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने, तेल आयात को कम करने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए बढ़ावा मिलेगा।

चार ज्योर्तिलिंग जुड़ेंगे, तीर्थयात्रियों को होगा लाभ
बताया जा रहा है कि एक अन्य योजना से खंडवा और चित्रकूट के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी, जिससे लगभग 1,319 गांवों और लगभग 38 लाख आबादी को सेवा मिलेगी। इन सभी प्रस्तावित परियोजनाओं से मुंबई-प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर अतिरिक्त यात्री ट्रेनों के संचालन को सक्षम करके कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी, जिससे नासिक (र्त्यंबकेश्वर), खंडवा (ओंकारेश्वर) और वाराणसी (काशी विश्वनाथ) में ज्योतिर्लिंगों के साथ-साथ प्रयागराज, चित्रकूट, गया और शिरडी में धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को लाभ होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें