फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa News: मंदिर को हटाने लेटते हुए सीने पर संविधान की किताब रख जनसुनवाई में पहुंचा किसान, एडीएम बोले...

Tue, 17 Dec 2024 10:24 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

देश भर में इस समय जहां एक ओर तो कई धार्मिक स्थलों के नीचे मंदिर होने के दावे किए जा रहे हैं। वहीं, इस बीच मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में अनोखा मामला सामने आया है। जहां हिंदू धर्म के ही मानने वाले एक किसान ने अपनी जमीन पर बन रहे मंदिर को हटाने की गुहार जिला प्रशासन से लगाई है। यही नहीं, इस गुहार को लगाने के लिए यह किसान जमीन पर लेटते हुए और संविधान की किताब सीने से लगाए, जिला कलेक्टर कार्यालय में चल रही जनसुनवाई में पहुंचा था। जहां उसने खंडवा एसडीएम को पूरा मामला बताकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित किसान का कहना है कि कुछ ग्रामीण उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर मंदिर का निर्माण कर रहे हैं, जिसे तत्काल रोका जाए। किसान की जमीन को कब्जा मुक्त किया जाए। वहीं, इस मामले में खंडवा एडीएम का कहना है कि उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की है, जिसमें बताया गया है कि वह मंदिर करीब 50 से 60 साल पुराना है और इसलिए वह हटाया नहीं जा सकता और अब उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था तलाशी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें