फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khandwa: वन अमले पर हमला करने का मामला, महिला एवं पुरुषों सहित 150 वन माफियाओं पर मामला दर्ज; जानें मामला

Sat, 28 Dec 2024 04:00 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

खंडवा जिले के गुड़ी वन परीक्षेत्र में गुरुवार से शुरू हुई वन विभाग की अतिक्रमण के सफाई की कार्रवाई में अब नया मोड़ सामने आया है। दरअसल शुक्रवार शाम जिला प्रशासन का संयुक्त अमला जब इस वन परीक्षेत्र में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करते हुए उनकी फसलों को जेसीबी से नष्ट कर रहा था, इसी बीच अचानक बड़ी संख्या में अतिक्रमणकारी वन अमले और पुलिस बल सहित जिला प्रशासन के संयुक्त दल पर हमलावर हो गए और इन वन माफियाओं ने धारदार हथियारों के साथ ही पत्थर, लाठी और गोफन के वार से जिला प्रशासन के अमले के करीब आठ लोगों को घायल कर दिया।

यही नहीं, इस मामले में बड़ी संख्या में वहां मौजूद जेसीबी और शासकीय गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है और उनके कांच फोड़े गए हैं। जिसके बाद अब इस मामले में वन विभाग के जरिये हमला करने वाले अतिक्रमणकारियों पर शासकीय कार्य में बाधा और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ ही कई अन्य धाराओं में, 40 नामजद लोगों के साथ ही कुल 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए, अब इन लोगों की घर पकड़ भी की जा रही है।

40 नामजद सहित 150 पर मामला हुआ दर्ज
बीट भिलाईखेडा के कक्ष क्रमांक आर. एफ. 748 में हुए अतिक्रमणकारियों के इस हमले में करीब आठ वन कर्मी घायल भी हुए हैं, जिनमें से कुछ को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वहीं मौके पर अतिक्रमणकारियों ने बड़ी संख्या में वहां मौजूद जेसीबी और शासकीय गाड़ियों के कांच फोड़कर उनको भी नुकसान पहुंचाया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद फिलहाल अतिक्रमण के सफाये की कार्रवाई रोक दी गई है और अब इस मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी नरेन्द्रसिह की शिकायत पर थाना पिपलोद में 40 नामजद सहित 150 हमलावरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 121(1), 132, 191(1), 191(3), 190, 324(4), 324(5), 189(3) सहित सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3/4 में मामला दर्ज किया गया है।

इन महिला पुरुषों को बनाया गया है आरोपी
वन विभाग के द्वारा कुल 150 हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, जिनमें से 40 नाम जद महिला एवं पुरुष शामिल हैं, जोकि, लाखासिंग पिता नानसिंग, करताप पिता लाखासिंग, प्रताप पिता लाखासिंग, धुमसिंह पिता लाखासिंग, प्रेम पिता लाखासिंग, करण पिता लाखासिंग, बाला पिता लाखासिंग, मदन पिता रूखडिया, सुखलाल पिता फूलसिंग, प्रकाश पिता सुखलाल, प्रेमसिंह पिता सुखलाल, भिलु पिता भावसिंह, सुरपाल पिता भीलु, गोपाल पिता भीलु, मुकेश पिता भीलु, लालू पिता खेमला, रमेश पिता खेमला, सुरसिंह पिता कालु, मुकेश पिता सुरसिंह, इंदरसिंग पिता कालु, सुखलाल पिता इंदरसिंग, भुवानसिंग पिता इंदरसिंग, सागर पिता कलसिंग, तेरसिंह, बिसन पिता चंदरसिंग, नानसिंग पिता केरिया, नानसिंग पिता भारसिंग, दीपक पिता मानसिंग, कैलाश पिता फुलसिंग, गोरेलाल पिता मेहकाल, रामसिंग पिता वेस्ता, तुलसी पति लाखासिंग, राहलीबाई पति भीलु, मिश्रीबाई पति लाखासिंग, गीताबाई पति करताप सिंग, मुन्नी डूडवे पति करणसिंग डूडवे, कला डूडवे पति प्रेम डूडवे, मेथली बाई पति मेहकाल, रंगलीबाई पति सुरसिंग, नवसीबाई पति रूखडिया हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें