फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni Accident: कटनी में बेलगाम ट्रक का तांडव, सात गाड़ियों को मारी टक्कर; दो पुलिसकर्मी समेत चार घायल

Tue, 11 Mar 2025 06:57 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने कोहराम मचा दिया। नो एंट्री नियमों का उल्लंघन करते हुए ट्रक (UP25-DT-2729) जगन्नाथ इलाके में घुस गया और ताबड़तोड़ टक्कर मारते हुए छह कारों और एक ऑटो को क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में दो पुलिसकर्मियों समेत कुल चार लोग घायल हुए हैं।

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक पुलिस को ट्रक के नो एंट्री में प्रवेश करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उसे रोकने की कोशिश की। ऑन-ड्यूटी होमगार्ड ने ट्रक रोकने का प्रयास किया, लेकिन बेलगाम ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और चांडक चौक की ओर बढ़ गया। व्यस्तम इलाके में पहुंचकर ट्रक ने सात गाड़ियों को जोरदार टक्कर मारी और आखिरकार जगन्नाथ ब्रिज पर चढ़ गया।

ये भी पढ़ें: क्रेन के टायर में हवा भरने के दौरान टायर में हुआ एयर ब्लास्ट, दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

पुलिसकर्मी ने बहादुरी दिखाकर रोका ट्रक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक चालक नशे की हालत में था और हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी रत्नेश दुबे ने अपनी जान की परवाह किए बिना चलते ट्रक में चढ़कर ब्रेक लगाया और ट्रक को रोक लिया। इस घटना में उन्हें भी चोटें आईं, जबकि पन्ना मोड़ पर तैनात एक ट्रैफिक कर्मी भी घायल हुआ है।

CCTV फुटेज आया सामने
चांडक चौक में हुए इस तांडव का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ट्रक को बेकाबू होकर गाड़ियों को टक्कर मारते देखा जा सकता है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें