फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: कटनी में मोबाइल शॉप पर धावा, 85 महंगे स्मार्टफोन चोरी; सीसीटीवी में कैद हुए छह बदमाश

Mon, 11 May 2026 08:59 AM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर बेखौफ चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बरही रोड पर अज्ञात बदमाशों ने एक मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के महंगे स्मार्टफोन चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई। वहीं, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, बरही रोड स्थित अग्रवाल मोबाइल दुकान में तड़के सुबह करीब छह अज्ञात चोर घुस गए और दुकान में रखे नए मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। बदमाश इतने शातिर थे कि उन्होंने मोबाइल के डिब्बे दुकान के अंदर ही खोल दिए और केवल फोन अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि चोरी हुए मोबाइल अलग-अलग कंपनियों के महंगे स्मार्टफोन थे। इनकी संख्या करीब 85 बताई जा रही है, जिनकी कीमत लगभग 8 से 10 लाख रुपए आंकी गई है।

पढ़ें:  शहर में बेलगाम बसों से बिगड़ रहा ट्रैफिक, कार्रवाई से दूर ट्रैवल्स कंपनियां; रोज लग रहा जाम कटनी डीएसपी शिवा पाठक के मुताबिक पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में करीब छह संदिग्ध बदमाश साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, दुकान संचालक प्रफुल्ल अग्रवाल ने बताया कि जब वह दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और काउंटर से मोबाइल गायब थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस बड़ी चोरी ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें