फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रयागराज से लौटे कार सवार श्रद्धालुओं की टैंकर से टक्कर, हैदराबाद निवासी चार लोग घायल

Wed, 29 Jan 2025 09:58 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

कटनी-जबलपुर नेशनल हाइवे में पेट्रोल टैंकर और इनोवा कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। मामला कुठला थाना क्षेत्र इंद्रानगर ब्रिज के ऊपर का बताया गया। जहां प्रयागराज से लौट रहा परिवार कटनी-जबलपुर नेशनल हाइवे में सड़क हादसे का शिकार हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, गाड़ी नंबर TS-07 GE-3699 जो प्रयागराज से महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाकर वापस लौट रहा था, तभी सामने से आ रहे पेट्रोल से भरे टैंकर की सीधी भिड़ंत हो गई है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज रही कि कार सवार तीन महिलाएं सहित कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले पर जानकारी देते हुए यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने बताया कि नेशनल हाइवे में सड़क हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे हैं। जहां टैंकर को क्रेन के माध्यम से सड़क के किनारे लगवाते हुए घायलों को NHAI की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।

घटना में चार लोग घायल हैं, लेकिन एक महिला सहित कार ड्राइवर को गंभीर चोट आई है, जिन्हें जिला अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया है। आपको बता दें, घटना में हैदराबाद निवासी शारदा, नागरानी, प्रवीणा सहित ड्राइवर मोहम्मद आरिफ घायल हैं, जिनकी जानकारी उनके परिजनों को देते हुए कटनी पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें