मध्यप्रदेश की कटनी पुलिस ने स्लिमानाबाद में हुई महिला के अंधे हत्याकांड मामले पर बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला स्लिमानाबाद थाना क्षेत्र ग्राम लिगारी डुगरिया का बताया गया। जहां 28 फरवरी की रात 10 बजे खेत में बने मकान में 45 वर्षीय महिला की खून से सनी लाश मिली थी।
घटना की जानकारी लगते ही स्लिमानाबाद पुलिस डॉग स्क्वॉड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू की। एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि 45 वर्षीय शिवकुमारी कोल की हत्या पड़ोस के खेत में रहने वाले हिमांशु सिंह ठाकुर ने कुल्हाड़ी से कई वार करते हुए किया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि महिला खेत में अकेली थी, जिसकी जानकारी लगते ही चिप्पु के खेत से महिला के घर घुस गया और जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला।
लेकिन उसका भेद न खुल जाए, इसी के चलते हिमांशु सिंह ने अपने पास रखी कुल्हाड़ी से 4 से 5 वार सिर पर करते हुए मौत के घाट उतार दिया और अपने साथी की मदद से दमोह रूट की ओर भाग निकला। हालांकि, पड़ोसी के अचानक गायब होने पर पुलिस की शक की सुई घूमकर सीधे आरोपी तक पहुंच गई। एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि आरोपी हिमांशु सिंह और चिप्पु को स्लिमानाबाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मुखबिर की सूचना पर पकड़ा और बताए ठिकाने से कुल्हाड़ी, मोबाइल सहित अन्य साक्ष्य जब्त करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।