फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: तिरंगा लहराते स्केटिंग से भारत यात्रा कर रहे रुद्र, 12 हजार KM दूरी में नौ ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन

Tue, 18 Mar 2025 08:28 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

मध्यप्रदेश के कटनी जिले का एक युवक जो देश विदेश की यात्रा करता है। लेकिन ये यात्रा कोई ट्रेन, कार या साइकिल से नहीं बल्कि स्केटिंग शूज़ पहनकर करता है। जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम रुद्र कुमार पटेल है। जो विजयराघवगढ़ विधानसभा के ग्राम हरदुआ-कलां निवासी है, जिसने अब तक हजारों किमी की यात्रा ऐसे ही स्केटिंग से तय की है।

रुद्र कुमार पटेल ने बताया कि उसके द्वारा पूरे भारत में 12 हजार किमी की यात्रा स्केटिंग शूज़ पहनकर शहर-गांव से लेकर हाइवे की सड़कों से होकर गुजरा है। इस दौरान मेरे पास एक बैग पीठ में रहता है, जिसमें कुछ खाने का सामान और पहनने के कपड़े रखता हूं। इसके साथ तिरंगे लहराते हुए सभी स्थानों के दर्शन किया है। रुद्र पटेल ने आगे बताया कि उनके द्वारा महज चार महीने के भीतर ही 12 ज्योतिर्लिंग में से नौ ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी कर चुके हैं। वहीं, शेष बचे तीन स्थानों की यात्रा के लिए कटनी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आगे की यात्रा हेतु परमिशन लेने आया हूं।

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक बाजार जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे लोग, पगडंडी मार्ग पर आठ फीट का गोफ

रुद्र पटेल ने बताया आगे कि यात्रा उसकी केदारनाथ, गुजरात, सोमनाथ और बद्रीनाथ की होगी। यह पूरी यात्रा मैं स्केटिंग शूज़ पहनकर पूरी करूंगा। पिछली यात्रा का जिक्र करते हुए रुद्र ने बताया कि पिछली बार नेपाल यात्रा के दौरान परमिशन को लेकर कई समस्या समाने आई थी। उस दौरान वहां की पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था। लेकिन इस बार की यात्रा में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है। इसलिए आज वो परमिशन लेने कटनी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। ताकि पूरा भारत स्केटिंग से घूमने का सपना पूरा कर सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें