फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: क्रिकेट खेलते-खेलते युवक को आया हार्ट-अटैक, दोस्तों ने पेड़ के नीचे लिटाया, फिर नहीं उठा

Sun, 09 Mar 2025 10:45 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

कटनी के रंगनाथ थाना क्षेत्र के रेलवे ग्राउंड में क्रिकेट खेलते समय 24 वर्षीय युवक दिव्य गुप्ता की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना से खेल मैदान में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम रेलवे ग्राउंड में स्थानीय युवक क्रिकेट मैच खेल रहे थे। इसी दौरान दिव्य गुप्ता ने अचानक कमजोरी महसूस की, जिसके बाद साथियों ने उसे पास के पेड़ के नीचे आराम करने की सलाह दी। कुछ देर बाद ही उसके सीने में तेज दर्द होने लगा, जिससे घबराकर साथी खिलाड़ी तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

जिला अस्पताल में लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने शुरुआती जांच में आशंका जताई कि दिव्य गुप्ता की मौत हार्ट अटैक से हुई है। सूचना मिलते ही रंगनाथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

स्वास्थ्य कारणों की अनदेखी बन रही जानलेवा
हाल के वर्षों में युवाओं में अचानक दिल का दौरा पड़ने के मामले बढ़े हैं, खासकर खेल या व्यायाम के दौरान। विशेषज्ञों के अनुसार, अनियमित जीवनशैली, मानसिक तनाव, अनियंत्रित खानपान और बिना जांच के अत्यधिक शारीरिक परिश्रम से हृदय संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं।

परिजनों में शोक की लहर
दिव्य गुप्ता की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वह बेहद मिलनसार और खेलकूद में रुचि रखने वाला युवक था। दोस्तों के अनुसार, उसने कभी कोई स्वास्थ्य समस्या की शिकायत नहीं की थी, इसलिए उसकी अचानक हुई मौत सभी के लिए चौंकाने वाली है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिव्य के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने कहा कि अगर कोई अन्य मेडिकल कारण सामने आता है, तो उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें