फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni Crime: दो गुटों के खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत, 8 घायल, जिला अस्पताल में परिजनों ने मचाया हंगामा

Tue, 24 Dec 2024 11:01 AM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में दो गुटों में हुए विवाद में जमकर मारपीट और धारदार हथियार चलाए गए। घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई तो वही 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से आक्रोशित परिजन जिला अस्पताल में जमकर हंगामा मचाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कटनी जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र में वंशकार समाज के दो गुटों में अज्ञात कारणों के चलते विवाद हुआ है, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना प्रेमनगर इलाके के वंशकार बस्ती की है। यहां साहिल वंशकार और श्याम लाल वंशकार के परिवार के बीच विवाद हो गया। धारदार हथियार सहित चाकू लगने से साहिल वंशकार की मौत हो गई तो 8 अन्य लोग घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचे हैं।



मृतक के चाचा राहुल वंशकार ने बताया कि तिलक कॉलेज मोड़ से चाय पीकर घर जा रहा था। तभी चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर गया तो श्यामलाल, गोविंद और कारण वंशकार मेरे भतीजे को पकड़कर पीट रहे थे। सुनील वंशकार चाकू निकाला और दनादन वार करने लगा। भतीजे साहिल को गहरी चोट और खून ज्यादा बहने के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की जानकारी देने एनकेजे थाने गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। पूरे मामले पर महिला सहित 8 अन्य लोग भी लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचे हैं। 

घटना और जिला अस्पताल में मची अफरा-तफरी की जानकारी लगते ही 4 थानों की पुलिस सहित एएसपी और एसपी अभिजीत रंजन पहुंचकर मामले की जानकारी लेकर थाना प्रभारी को FIR दर्ज करने आरोपियों को चिन्हित करने के आदेश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने बताया कि प्रेमनगर में 2 पड़ोसियों के बीच मारपीट की घटना हुई है, जिसमें एक युवक की मौत तो अन्य लोग घायल हुए हैं। विवाद के कारणों का पता लगाने और आरोपियों को चिन्हित करते हुए FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए शव परीक्षण गृह में रखवाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें