फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhabua News: रिश्वतखोरी में रोजगार सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार, जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगे 1600 रुपये

Fri, 29 Aug 2025 02:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ

झाबुआ जिले में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत डिग्गी में पदस्थ रोजगार सहायक को लोकायुक्त इंदौर इकाई ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 1600 रुपये की मांग की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टीम ने उसे 1250 रुपये लेते हुए पकड़ लिया।

दरअसल रानापुर तहसील के ग्राम डिग्गी निवासी कमल सिंह निंगवाल ने लोकायुक्त को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि उनके 7 वर्षीय बेटे पवन सिंह का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रोजगार सहायक दिनेश कुमार पचाहा ने 1600 रुपये की रिश्वत मांगी। इसको लेकर कमल सिंह ने रिश्वत न देकर सीधा लोकायुक्त कार्यालय से संपर्क किया। फरियादी की शिकायत के बाद लोकायुक्त इंदौर की टीम ने 28 अगस्त को ट्रैप की योजना बनाई। ये भी पढ़ें: महाकाल के शृंगार में किस नियम का हो रहा उल्लंघन? बन रहा क्षरण की वजह, भांग की नई व्यवस्था लागू फरियादी द्वारा कमल सिंह को 1250 रुपये की रकम दी गई और जैसे ही आरोपी ने पैसे लिए, टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपी को मौके पर हिरासत में लिया गया है। पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देश पर हुई। इसमें कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, सचिन पटेरिया, आरक्षक विजय कुमार, कमलेश परिहार, आशीष आर्य, बंदमोहन सिंह बिष्ट और मनीष माधुर शामिल हैं, लोकायुक्त इंदौर पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाए आरोपी दिनेश कुमार पचाहा पर भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया है। आगे की जांच लोकायुक्त टीम कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें