फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दो घायल; चालक को किया गिरफ्तार

Mon, 29 Dec 2025 08:23 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

कुंडम थानान्तर्गत स्थित बायपास रोड में तेज रफ्तार कार ने दो बाइक में सवार चार व्यक्तियों को टक्कर मार दी। दोनों वाहनों को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी चाय की दुकान में घुस गई। कार के कोहराम से अफरा-तरफी का माहौल निर्मित हो गई थी। बाइक सवार चारों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान दो व्यक्तियों की मौत हो गई।

कुंडम थाना प्रभारी सतीश अंधवान से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सदाफल निवासी चार परिचित के लोग दो बाइक में सवार होकर रविवार की दोपहर बायपास पहुंचे थे। तभी जबलपुर की तरफ से रही तेज रफ्तार कार क्रमांक ओडी 17 एफ 5555 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दो बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार चारों युवकों को गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा था। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी चाय की दुकान में घुस गई थी।

ये भी पढ़ें- भोपाल पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक', बैकअप टीम ने तोड़ी ईरानी गैंग की बाड़ेबंदी, 34 अपराधी गिरफ्तार

घटना में घायल चारो व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया था। उपचार के दौरान आकाश विश्वकर्मा उम्र 28 तथा दीपक महोबिया उम्र 45 साल की मौत हो गई। घायल दीपक व एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें उपचार के लिए शासकीय मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने सूचना मिलने पर पंचनामा कार्यवाही के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें