बरगी थानान्तर्गत गजना नाला के समीप भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इसमें तीन युवकों की मौत हो गई।
गजना नाला के समीप से गुजर रहे हाईवे में सड़क पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल खड़े ट्रक से जा टकराई। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। तीन युवक सिवनी धूमा के निवासी थी और विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है।
ये भी पढ़ें- MP की एक और सोनम: 11 साल की शादी पर भारी पड़ा नौ साल का प्यार, आशिक के साथ दस दिन पहले रच ली थी खौफनाक साजिश
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा के अनुसार सिवनी जिले के धूमा निवासी सुरेंद्र पंद्रे (23) अपने साथी ग्राम सुक्कम निवासी गोविंद परते (21) तथा ग्राम गरघटिया निवासी अजय कुमार उईके (22) के साथ बाइक क्रमांक एमपी 22 जेडई 7877 पर सवार होकर बारात में शामिल होने के लिए ग्राम जमुनिया जाने के लिए रवाना हुए थे। तीनों मोटरसाइकिल में सवार होकर रात लगभग पौने 12 बजे के करीब बरगी थानांतर्गत गजना नाला के समीप पहुंचे। रात के समय अंधेरे में खड़ा ट्रक क्रमांक सीजी 08 एडब्ल्यू 8197 में उन्हें दिखाई नहीं दिया। तीन मोटरसाइकिल सहित खड़े ट्रक से जा टकराए। घटना के संबंध में राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। घटना इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर पंचनामा कार्यवाही के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिवजा दिया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश प्रारंभ कर दी है।