फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: दो महिलाओं सहित तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार, साढे़ चार लाख रुपये का माल बरामद

Sun, 19 Jul 2026 07:34 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

जबलपुर के सिविल लाइन तथा गोसलपुर पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के पास से पौने आठ किलो गांजा बरामद किया है। इसका मूल्य लगभग साढ़े चार लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की।

सिविल लाइन थाना प्रभारी स्वप्निल दास के अनुसार गत रात्रि में क्राइम ब्रांच एवं थाना पुलिस को संयुक्त पेट्रोलिंग के दौरान रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 में स्थित पार्सल ऑफिस के पास एक पुरुष एवं एक महिला खड़े दिखाई दिए। महिला हाथ में ग्रे रंग का बैग एव काले रंग का पर्स तथा पुरुष एक पिट्ठू बैग टांगे हुए था। दोनों पुलिस टीम को देखकर घबराने और दोनो की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हो रही रही थी। पूछताछ पर महिला ने अपना नाम नंदनी गढवाल (37) निवासी प्रेम सागर थाना हनुमान ताल एवं पुरुष ने महेन्द्र भट्ट (27) निवासी प्रेम सागर झंडा चौक हनुमानताल बताया। चेकिंग करने पर दोनों के पास पांच पैकेट में रखा 5 किलो 700 ग्राम गांजा मिला। आरोपियों ने बताया कि दिलीप चौधरी निवासी सिंधी कैंप हनुमानताल के कहने पर वह गांजे की खेप लेकर आ रहे थे। इसके बदले में उन्हें एडवांस के तौर पर 10 हजार रुपये मिले थे।

ये भी पढ़ें- दतिया में कांग्रेस मंच से भाजपा प्रत्याशी ने मांग डाले वोट, जानिए क्या है पूरा मामला

गोसलपुर थाना प्रभारी गातिवति पुसाम ने बताया कि एनएच 30 हाईवे स्थित गोसलपुर में यात्री प्रतीक्षालय में एक महिला संदिग्ध हालत मे बैठी मिली थी। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कहकशा बानो (21) निवासी शिवा पैलेस के सामने बुढागर गोसलपुर बताया था। संदेह होने उसके थैले की तलाशी लेने पर 2 पैकेट में 3 किलो 65 ग्राम गांजा बरामद किया। महिला ने बताया कि वह नंदनी गढवाल एवं महेश भट्ट के साथ ओडिशा के झाड़ सुकडा से ट्रेन के माध्यम से गांजा की खेप लेकर आई थी। गोसलपुर रेलवे स्टेशन में उतरकर यात्री प्रतीक्षालय में रुक कर अपने पति शिवम साहू का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से गांजे की खेप सहित दो मोबाइल एवं नगद 11 हजार 840 रुपये नगद जब्त कर उनके खिलाफ धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें