फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: पार्षद शफीक हीरा और भांजे पर इनाम घोषित, मामला फर्जी रजिस्ट्री कर जमीन हड़पने का

Fri, 06 Feb 2026 10:54 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

गोहलपुर थाना क्षेत्र में फर्जी रजिस्ट्री के गंभीर मामले में फरार चल रहे निर्दलीय पार्षद शफीक हीरा और उसके भांजे की गिरफ्तारी पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। दोनों आरोपी पिछले छह माह से फरार हैं। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने उनकी गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

गोहलपुर थाना प्रभारी रितेष पांडे ने बताया कि इस मामले में अधिवक्ता मोहम्मद अल्तमश द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार, संजीवनी अस्पताल के समीप स्थित प्लॉट नंबर 98 उनके स्वामित्व में है। आरोप है कि निर्वाचित निर्दलीय पार्षद शफीक हीरा ने एक महिला की मदद से फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया और सुनियोजित षड्यंत्र के तहत उक्त भूमि की रजिस्ट्री अपने भांजे यूसुफ जावेद खान के नाम पर करवा दी।

ये भी पढ़ें- पीताम्बरा पीठ में खुले में जप-साधना पर रोक, पंडागिरी-दलाली रोकने प्रशासन-मंदिर प्रबंधन का फैसला

पुलिस जांच में सामने आया है कि फर्जी आधार कार्ड शफीक हीरा के कार्यालय में ही तैयार किए गए थे। इस पूरे षड्यंत्र को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। मामले में गिरफ्तार आरोपी जावेद उर्फ गौस बाबू ने अपने बयान में पार्षद शफीक हीरा को पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड बताया है। पुलिस ने इस प्रकरण में निर्दलीय पार्षद शफीक हीरा, उसके भांजे यूसुफ जावेद खान सहित करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ 24 जुलाई 2025 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 318, 337, 338 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया था। अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस द्वारा पार्षद शफीक हीरा और उसके भांजे की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनके संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी गई, लेकिन दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। लंबे समय से फरारी को देखते हुए पुलिस ने इनाम घोषित कर आमजन से भी सहयोग की अपील की है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें