फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur: आंधी से टूटा बिजली का तार बना मौत का कारण, करंट लगने से आठ वर्षीय बालक की मौत

Wed, 10 Jun 2026 08:56 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र के ग्राम कुडरिया में एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से 8 वर्षीय बालक की मौत हो गई। तेज आंधी के कारण बिजली के पोल से तार टूटकर जमीन पर गिर गया था। बुधवार सुबह निस्तार के लिए जाते समय बालक उसकी चपेट में आ गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुडरिया निवासी संदीप कनौजिया का 8 वर्षीय पुत्र श्लोक कनौजिया सुबह घर से निस्तार के लिए निकला था। इसी दौरान वह टूटे हुए विद्युत तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया।

पढ़ें:  किस मामले की वजह से रद्द हुई मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी, नियम क्या कहते हैं और आगे कौन से रास्ते काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान श्लोक खेत में टूटे हुए बिजली के तार के पास पड़ा मिला। ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत तार को हटाकर उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि विद्युत लाइनों के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है। कई स्थानों पर बिजली के तार झूल रहे हैं, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद विद्युत विभाग द्वारा सुधार कार्य नहीं कराया गया, जिसके कारण एक मासूम बच्चे को अपनी जान गंवानी पड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें