फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर के मामले में पुलिस विभाग मौन, प्रदर्शन से दौरान हुई थी झड़प

Wed, 22 Jul 2026 11:00 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

दिल्ली के जंतर-मंतर में विद्यार्थियों पर हुई लाठीचार्ज तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध प्रदर्शन के दौरान गत दिवस कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई थी। पुलिस ने तीन कांग्रेस नेताओं सहित अन्य पर शासकीय कार्य में बाधा डालने की एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस विभाग कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने मौन साधे हुए है।

गौरतलब है कि गत रात मालवीय चौक पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों व पुलिस में धक्का मुक्की हो गई थी। पुलिस के द्वारा प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल तथा वाटर कैनन का प्रयोग किया गया। जबरदस्ती प्रदर्शन स्थल से उठाए जाने पर कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा तथा कोतवाली थाना प्रभारी मानस द्विवेदी के बीच विवाद हो गया था और दोनों ने एक दूसरे की कॉलर पकड़ ली थी। जिसके बाद बडी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया था। कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे व अन्य भी साथी नेता के समर्थन में आ गए थे।

ये भी पढ़ें- MP विधानसभा: 'कीड़ा' टिप्पणी पर घमासान, रिकॉर्ड देखने के बाद स्पीकर बोले- विजयवर्गीय ने यह शब्द नहीं कहा

पुलिस सूत्रों के अनुसार लार्डगंज पुलिस ने शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा व चिंटू चौकसे सहित अन्य नेताओं पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज किए जाने की बात सार्वजनिक किए जाने से मना किया है। लार्डगंज थाना प्रभारी भी अधिकृत जानकारी प्राप्त करने कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी को कहना है कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। यह बात समझ से परे है कि पुलिस पूरे मामले को छुपाने का प्रयास किस कारण से कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें