फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: बिजली चोरी पकड़ी तो कर्मचारी का अपहरण, आरोपी ने घर ले जाकर की बेरहमी से पिटाई

Mon, 08 Jun 2026 03:31 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

बिजली चोरी का पंचनामा बनाए जाने से नाराज एक युवक ने बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने कर्मचारी का वीडियो भी बनाया, जिसमें उससे जबरन यह कहलवाया गया कि उसने आरोपी से 35 हजार रुपये उधार लिए हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोरखपुर थाना पुलिस के अनुसार, गोरा बाजार निवासी अनमोल तिवारी (33) मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पश्चिमी संभाग में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। शनिवार दोपहर वह सेठी नगर क्षेत्र में मीटर रीडिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान प्रेम ठाकुर उर्फ छोटू अपने दो नकाबपोश साथियों के साथ वहां पहुंचा और अनमोल को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने घर ले गया।

पढ़ें:  केवट या मीनाक्षी नटराजन, मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट पर कौन चुना जाएगा, क्या कहते हैं आंकड़े?

आरोप है कि घर पहुंचने के बाद प्रेम ठाकुर और उसके साथियों ने बिजली चोरी का पंचनामा बनाने की बात को लेकर अनमोल तिवारी के साथ प्लास्टिक के पाइप से मारपीट की। आरोपियों ने उनसे विभागीय अधिकारियों को फोन लगवाकर पंचनामा में बदलाव कराने का दबाव भी बनाया।

इतना ही नहीं, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कर्मचारी का वीडियो बनाया और उससे जबरन यह कहलवाया कि उसने प्रेम ठाकुर से 35 हजार रुपये लिए हैं। मारपीट में अनमोल के हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर गोरखपुर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं, शहरी संभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई) संजय अरोरा ने बताया कि प्रेम ठाकुर के खिलाफ 4 मई को बिजली चोरी का पंचनामा बनाया गया था। घटना के बाद बिजली विभाग की टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर मीटर उखाड़ दिया और उसकी सर्विस लाइन भी काट दी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें