फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: घर में घुसकर वृद्ध दंपती पर चाकू-लाठी से हमला, पति की मौत; महिला की हालत गंभीर

Tue, 26 Nov 2024 08:24 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

हनुमानताल थानान्तर्गत सिद्ध बाबा रैदास नगर निवासी वृद्ध दंपती पर घर में घुसकर दो भाइयों सहित तीन व्यक्तियों ने चाकू व लाठी से हमला कर दिया। इस घटना में वृद्ध की मौत हो गई तथा महिला को गंभीर चोटें आई है। महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है और वह जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज राज से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिद्ध बाबा रैदान नगर में रोशन लाल उम्र 65 साल अपनी पत्नी रानी उम्र 62 साल के साथ रहता था। रानी कुछ बोल नहीं पाती थी। मंगलवार की दोपहर लगभग तीन क्षेत्र में रहने वाले बदमाश गौरव पथरिया तथा उसके भाई मनीष पथरिया ने अपने एक अन्य साथी के साथ वृद्ध दंपती के घर जबरन घुसकर विवाद करने लगे। इसके बाद गौरव ने दंपती पर चाकू तथा मनीष व उसके साथी ने लाठियों से हमला कर दिया। आरोपी दोनों को मरणान्नस अवस्था में छोड़कर भाग गये।

पड़ोसियों ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल भिजवा। उपचार के दौरान वृद्ध की विक्टोरिया अस्पताल में मौत हो गयी। हालत गंभीर होने के कारण महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या तथा हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश प्रारंभ कर दी है।

आरोपी है आपराधिक प्रवृति के
थाना प्रभारी धीरज राज के अनुसार आरोपी गौरव तथा उसका भाई आपराधिक प्रवृति के है। उनके खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है। प्रारंभिक जांच में घटना का कारण रुपये का लेन देन तथा पुरानी रंजिश है। सूत्रों के अनुसार गौरव पूर्व में भी वृध्द के साथ मारपीट की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें