फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: कटनी फॉरेस्ट सिटी से मंत्री हुए प्रभावित, कहा- पीएम मोदी के सपनों को साकार करने वाला यह आइडियल प्रोजेक्ट

Sun, 22 Sep 2024 12:35 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में बनी फॉरेस्ट सिटी से प्रभावित होकर प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदूषण मुक्त भारत का सपना ऐसे ही साकार हो सकता है। यहां नक्षत्र वन, मातृ वन, स्मृति वन, आयुर्वैदिक औषधियों को लगाने के लिए भी एक बड़ा हिस्सा लिया गया है। यह पौधरोपण नहीं, यह एक ग्रीन रिवॉल्यूशन है जिसे वन विभाग टूरिस्ट स्पॉट की तर्ज में डेवलप कर रहा है। मैं इसे आइडियल प्रोजेक्ट मानते हुए जिसकी जानकारी निकलवा कर प्रदेश के अन्य जिलों में भी नवाचार करने के लिए प्रेरित करूंगा।

दरअसल, मध्यप्रदेश के स्कूल, परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह कटनी प्रवास में पहुंचे थे जहां वे कई बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस दौरान वन विभाग द्वारा शहर और हाइवे के बीच करीब 20 हैक्टेयर भूमि को एक पेड़ मां के नाम का अभियान चलाकर 15 हजार अलग-अलग प्रजातियों के पौधो लगवाए गए थे, जिसका मंत्री ने निरीक्षण किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ नक्षत्र वन पहुंचकर पौधरोपण भी किया।   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें