जबलपुर शहर के मंदिरों में पोस्टर लगाकर अपील की गई है कि महिला व युवती भारतीय संस्कृति के अनुरूप कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश करें। मिनी स्कर्ट, जींस-टॉप तथा वेस्टर्न कपड़े पहनकर आने पर बाहर से दर्शन करें। यह पोस्टर हिन्दूवादी संगठन की तरफ से लगाए गए हैं। शहर में लगाए गए यह पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें- तहसीलदार के डिजिटल हस्ताक्षर से सरकारी जमीन को किया निजी व्यक्तियों के नाम, दो रीडर सस्पेंड
पोस्टर में लिखा है कि निवेदन है कि मंदिर परिसर में भारतीय संस्कृति के अनुरूप ही वस्त्र पहनकर प्रवेश करें। छोटे वस्त्र, हाफ पेंट, बरमुंडा, मिनी स्कर्ट, नाइट-सूट आदि पहनकर आने पर बाहर से दर्शन करें। बालिकाएं तथा महिला मंदिर परिसर में सिर ढंक कर प्रवेश करें। इसे अन्यथा ना लें और भारतीय संस्कृति आपको ही बचाना है। पोस्टर में निवेदक के रूप में महाकाल संघ अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल लिखा हुआ है।
ये भी पढ़ें- पुश्तैनी संपत्ति मामले में शर्मिला टैगोर-सैफअली को झटका, हाईकोर्ट ने कहा ट्रायल कोर्ट फिर करे सुनवाई
अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मीडिया प्रभारी अंकित मिश्रा ने बताया कि यह पोस्टर उनके द्वारा शहर के लगभग 30 से 40 सिद्ध मंदिरों में लगाए गए हैं। इन पोस्टरों का शहर के अन्य मंदिर में भी लगाया जा रहा है। महिलाएं ही धर्म के कार्य में सबसे आगे आती हैं। भारतीय संस्कृति को बचाना उनके हाथों में है। मेरा उनसे निवेदन है कि भारतीय संस्कृति के अनुरूप कपड़े पहनकर मंदिर परिसर में प्रवेश करें। शहर के मंदिर में लगे पोस्टरों के संबंध में किसी भी महिला व राजनीतिक संगठन की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। पोस्टर लगाने वाले हिन्दूवादी धार्मिक संगठन ने कहा है कि पोस्टर के माध्यम से सिर्फ महिलाओं व युवती से वह आग्रह कर रहे हैं।