फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jabalpur News: स्प सेंटर के संचालक और मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज, नियमों का नहीं कर रहे थे पालन

Wed, 22 Jan 2025 09:24 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

जबलपुर के विजय नगर थानांतर्गत आदि प्लाजा कॉम्प्लेक्स में संचालित एक स्पा सेंटर में पुलिस टीम ने छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने पाया कि शासन द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए और बिना लाइसेंस के स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने स्पा सेंटर को सील करते हुए संचालक और मैनेजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

विजय नगर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि अट्रैक्शन थाई यूनिसेक्स स्पा एंड सैलून, आदि प्लाजा, विजयनगर में अवैध रूप से बिना लाइसेंस के स्पा सेंटर का संचालन किया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापा मारा और संचालक आर्यन पटेल (28) निवासी साईं मंदिर के पास थाना मदन महल और मैनेजर आदर्श सिंह (24) निवासी धनवंतरी नगर थाना संजीवनी नगर से स्पा सेंटर और सैलून चलाने के संबंध में वैध कागजात मांगे। उन्होंने किसी भी प्रकार का लाइसेंस नहीं होने की बात स्वीकार की।

छापे के दौरान स्पा सेंटर और सैलून में दो महिलाएं कार्यरत मिलीं, जिन्होंने बताया कि वे 8 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम करती हैं। स्पा और सैलून सेंटर में कई आपत्तिजनक पोस्टर भी लगे हुए थे। पुलिस ने शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन पाए जाने पर संचालक और मैनेजर के खिलाफ धारा 223 और 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले विजय नगर पुलिस ने हाट बाजार स्थित ओरो स्पा सेंटर में भी छापा मारा था। उस दौरान पुलिस को पांच युवतियां और तीन युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। इस मामले में स्पा सेंटर की संचालिका और उसकी असिस्टेंट सहित अन्य के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें