फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के पंचायत चुनाव में सामने आया दिलचस्प मामला, भटौली ग्राम पंचायत में सरपंच की कुर्सी की हुई नीलामी

Thu, 16 Dec 2021 06:51 PM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम

मध्य प्रदेश में चल रहे पंचायत चुनावों में दिलचस्प मामला सामने आया है। प्रदेश के अशोक नगर जिले के चदेरी विकास खंड में आने वाले भटौली ग्राम पंचायत में सरपंच की कुर्सी का चुनाव 44 लाख रुपये की बोली लगाकर किया गया है।इसके लिए बाकायदा ग्राम पंचायत के रहवासियों ने एक बैठक आयोजित की। जिसमें सरपंच पद के उम्मीदवारों को बुलाकर नीलामी हुई। निलामी में सौभाग सिंह यादव ने सरपंच की कुर्सी बिना किसी विरोध के हासिल कर ली। लोकतंत्र में निर्वाचन वोटों के आधार पर होता है। ऐसे में बोली लगाकर किसी को सरपंच चुनना लोकतंत्र के लिए खुली चुनौती है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें